आग की भेंट चढ़ा दो भाइयों का साझा ढाई मंजिला मकान

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते अलेउ गांव में काष्ठकुणी शैली से बने घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया।

इस अग्निकांड में अलेउ गांव के दो भाइयों हीरा लाल व दिले राम पुत्र वेद राम को 15 लाख का नुकसान हुआ है।

अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी प्रेम ने बताया कि देर रात अग्निशमन केंद्र मनाली को अलेउ में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम दलबल सहित मौके पर पहुंची।

टीम के पहुंचने तक अलेउ निवासी हीरालाल व दिले राम के ढाई मंजिला काष्ठकुणी शैली का साझा मकान आग की चपेट में आ गया था। घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

मकान की ऊपरी मंजिल के छह कमरे व उसमें रखा सामान जल गया, जिसका अनुमानित नुकसान लगभग 15 लाख आंका गया है।

हुकम राम व केहर सिंह के साथ लगते मकान को जलने से बचाया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 50 लाख है। आग लगने का कारण अज्ञात है।

मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रभावितों से की मुलाकात

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर राशि और समस्त परिवार को कपड़े भेंट किए।

दोनों भाइयों को नया मकान बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने प्रशासन को भी इनकी हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संकट की इस घड़ी में समस्त गांववासियों से प्रभावित परिवारों का सहयोग करने की भी अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...