भलेड पंचायत घर में हुआ जन जागरूकता शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

जन जागरूकता शिविर का आयोजन उपयुक्त काँगड़ा निपुण जिंदल जी के दिशा निर्देश ओर निफा हिमाचल, ओरेंडा ट्रस्ट हिमाचल ने भलेड पंचायत के सहयोग से पंचायत घर में लगाया गया।

जहाँ इस शिविर में काँगड़ा रैत पशुपालन विभाग से हरवंश सिंह ने लोगों को पशुपालन के बारे में जानकारी दी। साथ मे उनकी देख भाल, उनको भेड़ बकरी की स्कीमों की जानकारी, साथ मे मिलने वाली सुविधाओं अपने रोजगार को बढ़ाया जा सकता है। पशुओं को बरसात में होने वाली बीमारियों से कैसे बचाया जा सकता है के बारे मे बताया।

निफा हिमाचल से चेयरपर्सन सारिका कटोच पनवर ने वेलफेयर की स्कीमों जैसे बुढ़ापा पेंशन, विकलांग पेंशन ,मदर ट्रेसा स्कीम व बहुत सी जानकारी लोगों को दी।

निफा हिमाचल चेयरपर्सन सारिका कटोच पनवर लोगो को जानकारी दी कि हमारा इस शिविर का उद्देश्य यह है कि लोगो को आ रही समस्यायों को प्रशासन के आगे रख कर उनका हल करवाना व सरकारी स्कीमों को हर घर तक पहुंचाना ओर लोगो को जागरूक करना है।

ताकि लोग इन स्कीमों से बंचित न रह पाए क्योंकि लोगों को जानकारी होने पर भी उन स्कीमों का लाभ नही ले पाते जिनके वो हकदार है। लोगो को प्रशासन के साथ जोड़कर हर समस्या का हल करवाना है।

ये रहे मोजुद

स्टेट कोऑर्डिनेटर हरजीत कुमार , डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सरूप ने आए सभी लोगो को धन्यवाद किया पंचायत प्रधान उत्तम चंद , महिला मंडल,वार्ड पंच गाँव के लोग मजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...