बिनिया पहलवान ने ईरान के मेहरान को चित कर जीता हरसर का दंगल,ईरान के पहलवान रहे कुश्तियों में आकर्षण केंद्र

--Advertisement--

Image

 ज्वाली- अनिल छांगू

ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध हरसर स्थित लखदाता पीर बाबा दंगल का आयोजन धूमधाम से हुआ जिसमें जवाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि जबकि अमित गुलेरिया व सुभाष धवन ने बतौर विशेषातिथि शिरकत की।

मुख्यातिथि पंडित विपन शर्मा का मेला कमेटी अध्यक्ष ध्यान चंद सहित सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मेले में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती के जौहर दिखाए।

ईरान से आए हुए पहलवान मेले में आकर्षण का केंद्र रहे। ईरान के पहलवानों ने कुश्ती के जौहर दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

छोटी माली का मुकाबला सुशील बहादुरगढ़ व रोहित हरियाणा के बीच हुआ। छोटी माली का मुकाबला रोहित पहलवान ने जीता। तीसरी माली रणवीर रोहतक सीआरपीएफ दिल्ली ने जीती।

जम्मू के बिनिया पहलवान व ईरान के मेहरान पहलवान के बीच बड़ी माली का मुकाबला हुआ। बड़ी माली का मुकाल काफी रोचक रहा। आखिरकार बिनिया पहलवान ने ईरान के मेहरान पहलवान को हराकर दंगल जीत लिया।

विजेता को 55 हजार रुपए व उपविजेता को 45 हजार रुपए देकर मुख्यातिथि पंडित विपन शर्मा, अमित गुलेरिया, सुभाष धवन व मेला कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि पंडित विपन शर्मा ने कहा कि मेले हमारी धरोहर हैं तथा मेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने मेला कमेटी को अपनी तरफ से 31हजार रुपए की नकद राशि दी जबकि विशेषातिथि अमित गुलेरिया ने 21 हजार रुपए व सुभाष धवन ने 11 हजार रुपए की राशि मेला कमेटी को दी।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर मेला इंचार्ज रविन्द्र कुटलैहडिया, मेला कमेटी प्रधान ध्यान चंद, राकेश धीमान, बलजीत कुमार, बिंदु, करतार चंद, देव राज, कमल कुमार, सूरज कुमार, पंडित कृष्ण देव शर्मा, गणेश राज शर्मा, अजय कुमार, मुन्ना सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...