32 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर ली आत्‍महत्‍या, पति, सास व ससुर हिरासत में

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना रक्‍कड़ के तहत जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की मां के बयान के आधार पर पति, सास व ससुर को हिरासत में लिया है।

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस थाना रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत चौली की 32 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

तबीयत बिगड़ने पर महिला के स्‍वजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल टांडा रेफर कर दिया। टांडा में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मृतका की मां ने बताया उसका पति, सास व ससुर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने अपने पति, सास व ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है।

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर के मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त महिला के पति, सास, ससुर को हिरासत में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...