हारचक्कियां: धारकलां जंगल मे लगी भीषण आग

--Advertisement--

Image

लंज – निजी सम्वाददाता

तेज गर्मी के चलते वनों में आग ने प्रचंड रूप ले लिया है। जिससे वनसंपदा नष्ट हो रही है। तथा कई जीव जंतु भी जल कर मर रहे है। ऐसा ही वाक्या आज शाहपुर विधानसभा के तहत हारचक्कियां वन बीट के तहत धारकलां में देखने को मिला।

जहां भीषण आग लग़ने के कारण पूरा जंगल जलकर राख हो गया है जिस कारण कई जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंचा। आग लगने की सूचना जैसे ही स्थानीय निवासी को मिली तो तुरंत आग बुझाने के लिए अपने घरों से निकल पड़े।

वहीं लोगों द्वारा आग लगने की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने सड़क के साथ लगी आग को तो बुझा दिया लेकिन जंगल मे जल रहे चीड़ के पेड़ों में लगी आग को नहीं बुझा पाए।

जिस कारण शाम को लगा फिर से भड़क उठी सुबह तक सारा जंगल जलकर राख हो गया तथा सुबह तक आग ने फिर विकराल रूप ले लिया था।

बुद्धिजीवियों ने बताया कि हर साल गर्मियों के मौसम में हारचकियाँ के कई जंगलों में भीषण आग लगती है। जो की चिंता का विषय है।

उन्होंने बताया कि जब आग थोड़ी थोड़ी लगी थी तब कर्मचारी बैठे हुए थे अगर आग तो तभी बुझा फ़िया जाता तो ज्यादा न फैलती। इस वन वीट में हरवर्ष आग लग जाती है।

परिक्षेत्र में तैनात विभाग के गार्ड की निगरानी रहनी चाहिए लेकिन पुख्ता निगरानी न होने की बजह से ये घटना सामने आई है उन्होंने विभाग से मांग की है कि आग लगाने वाले लोगों को पकड़ कर कार्यवाही की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...