
व्यूरो रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड बिहार से पकड़ा गया है.
सूत्र बताते हैं कि SIT ने मास्टर माइंड आरोपी को पकड़ लिया है. शिमला में प्रिटिंग प्रेस से पेपर लीक हुआ था. इस खबर के बाद संदेह है कि राजस्थान के इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी ही पेपर लीक की साजिश का मुख्य आरोपी है.
आरोपी अधिकारी राजस्थान के सीकर रहने वाला है और कुछ समय के लिए सोलन जिले में भी तैनात रहा था. आरोपी चितौड़गढ़ में टैक्स असिस्टेंट ग्रूप-सी के पद पर तैनात है और आरोपी ने 7 अभ्यर्थियों से पेपर लीक के बदले तीन-तीन लाख रुपये लिए थे.
दो दलालों के माध्यम पैसे लिए गए थे. 80-90 फीसदी पेमेंट ऑनलाइन हुई थी और आरोपी की पत्नी के खाते में रकम गई थी. हिमाचल पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए चितौड़गढ़ भेजी गई है.
आरोपी अधिकारी का नाम संदीप टेलर
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी का नाम संदीप टेलर है और वह शांति नगर सीकर, राजस्थान का रहने वाले है. सोलन में पेपर लीक के मॉड्यूल का वह किंगपिन है.
आरोपी ने सोलन और अर्की के अभ्यर्थियों को दो एजेंटों के माध्यम से पेपर लीक करवाए. उन्हें 50-50 हजार रुपये दिए गए. आरोपी अफसर की बीवी सीकर में सरकारी स्कूल में टीचर है और उसके खाते में रकम जमा की गई है. पुलिस ने सोलन में पेपर लीक के आरोपियों से 14 मोबाइल फोन और तीन वाहन जब्त किए हैं.
अब तक कुल 93 आरोपी गिरफ्तार
मामले में अब तक कुल 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 26 आरोपी न्यायिक हिरासत में और 21 पुलिस रिमांड पर हैं. कांगड़ा से 57, मंडी से 3, सोलन से 19 आरोपी, ऊना से 1, कुल्लू से 1, बिलासपुर से तीन, हमीरपुर से 4, चंबा से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हई है.
आरोपियों में 63 लोग पुलिस भर्ती के उम्मीदवार हैं. तीन आरोपी इन आवदकों के पिता हैं. इसके अलावा, 15 एजेंट और दलाल दबाचे गए हैं. 10 अन्य एजेंट और दलाल दूसरे राज्यों से पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हैं.
