संदिग्ध परिस्थितियों में 1 मई से लापता 30 वर्षीय महिला, नहीं मिला कोई सुराग

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत खड्ड से एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक तौर पर परेशान थी, और बीती एक मई की रात को घर से अचानक लापता हो गई। महिला की पहचान 30 वर्षीय नेहा शर्मा उर्फ हेमा पुत्री तरसेम लाल निवासी जाडला कोयड़ी के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला का ससुराल खड्ड गांव में है, और उसका पति एक ढाबे में काम करता है। महिला का एक बेटा भी है जोकि ससुराल वालों के देखरेख में है।

महिला के पिता तरसेम लाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी। लेकिन अभी तक बेटी का पता नहीं चल पाया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को उनकी बेटी के बारे में जानकारी मिले, तो वह 9548908903 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इस संबंध में मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। इस बारे में महिला के मायके व ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...