पालमपुर में HRTC बस से टकराई स्कूटी, एक युवक की मौत

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

बैजनाथ से जम्मू जा रही परिवहन निगम की बस के साथ टकराने से स्कूटी के पीछे युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को परिवहन निगम नगरोटा डिपो की बस बैजनाथ से जम्मू जा रही थी। बस पालमपुर बस अड्डे से निकली ही थी कि करीब 100 मीटर दूर नगरी वाईपास के पास एक स्कूटी बस से टकरा गई। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे युवक की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक मौके से फरार हो गया है।

मृतक युवक का अभी कोई पता नहीं चल पाया है कि यह कहां का है और इसका क्या नाम है। वहीं पुलिस स्कूटी के चालक की तलाश कर रही है। स्कूटी चालक के पकड़े जाने के बाद ही मृतक युवक की शिनाख्त हो सकेगी। पुलिस की मानें तो मृतक युवक के पास पहचान के लिए कुछ भी नहीं है। उसके पास मोबाइल भी नहीं है।

उधर, डीएसपी पालमपुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा कि परिवहन निगम की बस के साथ टकराने से एक युवक की मौत हुई है। पुलिस स्कूटी चालक की तलाश कर रही है। हादसा कैसे हुआ है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

वहीं आरएम नगरोटा बगवां राजकुमार ने कहा कि जम्मू जा रही सवारियों के लिए दूसरी बस भेज दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...