फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर सचिव की नौकरी कर रहे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर सचिव की नौकरी कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता कमल देव ने बताया कि आरोपित गुट्टू राम (प्रधान) और परस राम सचिव कदेड को-ऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड रैठियार डाकघर बसोधन जिला चंबा ने अरुण कुमार निवासी भैरा के नाम का एक फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया था।

आरोपित शख्स ने इसी प्रमाण पत्र की बदौलत भैरा सहकारी कृषि सेवा समिति ऊना में सचिव के पद पर नौकरी हासिल कर ली थी और उसके लाभ उठा रहा था।

वहीं, इस बात की विभागीय जांच भी की गई थी। इस जांच में गुट्टू राम (प्रधान) व सचिव परस राम तथा अरुण कुमार पर लगे आरोपों को सही पाया गया है और यह बात साबित हो गई है कि इन सब ने मिलकर बड़ी चालाकी से इस पूरी धोखाधड़ी को अंजाम देते हुए प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।

वहीं, अब शिकायतकर्ता कमल देव निवासी भैरा की शिकायत पर पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामला की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...