नामी शख्सियत अमृतलाल गर्ग ने त्यागा संसार, क्षेत्र में शोक की लहर

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

ऐतिहासिक शहर की नामी शख्सियत अमृत लाल गर्ग ने सोमवार तड़के संसार को त्याग दिया। करीब 70 वर्षीय दिवंगत गर्ग का लगभग 2 साल से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। वह कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार दोपहर उन्हें तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सुबह 3:00 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली।

नगर परिषद में बतौर पार्षद लंबी पारी खेलने वाले दिवंगत गर्ग का अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे किया जाएगा। गर्ग अपने पीछे दो बेटों सचिन व गौरव का परिवार छोड़ गए। हंसमुख वह शांत स्वभाव के दिवंगत गर्ग ने जीवन में काफी कम उम्र में कई मुकाम हासिल किए। वह कांग्रेस में काफी सक्रिय रहे। 2007 से पहले कांग्रेस के कई पदों पर भी रहे।

नाहन कांग्रेस मंडल के कोषाध्यक्ष के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थी। इसके अलावा लंबे अरसे तक नाहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी रहे। गौरतलब है कि लगभग एक साल पहले उनके छोटे भाई अश्विनी गर्ग का भी निधन हो गया था। दिवंगत अमृतलाल गर्ग के निधन की खबर समूचे शहर में आग की तरह फैल गई है।

सूचना मिलते ही सांत्वना देने वालों का तांता घर पर लगना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से वह अपनी दुकान पर भी कम ही आया जाया करते थे। उधर बाजार में भी दिवंगत गर्ग के निधन पर शोक की लहर है। बता दें कि भतीजे मोंटी गर्ग ने नगर परिषद का पिछला चुनाव जीता था। अब परिवार से उनकी पत्नी पार्षद है। दिवंगत गर्ग के दोनों ही बेटे राजनीति में सक्रिय नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...