देहरा में एक साथ जलीं सहायक अभियंता की 2 कारें

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

देहरा उपमंडल के तहत सुनहेत में एक साथ 2 गाड़ियां आग की भेंट चढ़ गईं। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग सुनहेत में कार्यरत सहायक अभियंता आशीष चौधरी ने अपनी 2 कारें (हुंडई क्रेटा व मारुति आल्टो) सरकारी आवास के पास खड़ी की हुईं थीं।

बुधवार रात लगभग सवा 11 बजे दोनों कारों में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तक तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह से जल चुकी थीं।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। फोरैंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता लग पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...