इस लेफ्टिनेंट जनरल को मिली अगले थल सेनाध्यक्ष की जिम्मेबारी

--Advertisement--

Image

नेशनल डेस्क:

भारत सरकार ने पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले थल सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने एक जून 2021 को महत्वपूर्ण पूर्वी सेना कमान के नये कमांडर के रूप में कार्यभार संभाला था।

उन्होंने ऐसे समय इस कमान के कमांडर के रूप में कार्यभार संभाला है जब पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर चीन के साथ लगती 3,500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट भारत किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर अपनी पूरी तैयारी रखे हुए थी। इस कमान का मुख्यालय कोलकाता में है और यह कमान पूर्वी कमान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टरों में एलएसी की निगरानी करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...