मरीज को आइजीएमसी शिमला ले जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, तीनों घायल सराहां अस्पताल रेफर

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

सिरमौर में ग्राम पंचायत लाना भलटा के गांव लाना मियू से आइजीएमसी शिमला के लिए रोगी को ले जा रही कार खनागन मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में तीन लोग घायल हुए हैं। खनागन में जैसे ही कार 400 फीट खाई में गिरी, स्थानीय लोग कार गिरने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने देखा कि कार काफी दूर जाकर बान के पेड़ से फंसी हुई है। सभी ग्रामीण खाई में उत्तरे तथा उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके साथ ही 108 एंबुलेंस तथा पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।

उसके बाद स्थानीय वाहनों में घायलों को सिविल अस्पताल सराहा पहुंचाने की व्यवस्था की गई। बीच रास्ते तक एंबुलेंस भी पहुंच गई थी। उसके बाद घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया तथा उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को डा वाइएस परमार मेडिकल कालेज नाहन रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाना मीयू से रूटीन चेकअप के लिए परिवार के लोग मरीज को शिमला आइजीएमसी ले जा रहे थे कि वेगनार कार नंबर एचपी 16 ए 1722 करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 57 वर्षीय भीम सिंह गांव लाना मीयू, बलदेव सिंह उम्र 36 गांव लाना मीयू व नित्यानंद गांव चनालग उम्र 37 साल बैठे हुए थे।

जिनमें से तीनों लोगों को गंभीर चोट आई है। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहले बलदेव सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है। उसके कुछ समय बाद भीम सिंह व नित्यानंद को भी नाहन रेफर कर दिया गया है। पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...