राज्य शहीद समारक धर्मशाला में विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल

राज्य शहीद समारक धर्मशाला में विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीदों की शहादत और सैनिकों के जज्बे को सलाम किया गया। मेजर जरनल मनोज तिवारी ने कहा कि देश का नागरिक जांबाज जवानों के कारण ही सुरक्षित हंै।

हिमाचल की धरती वीर सपूतों की धरती है। उन्होंने कहा कि हमारा जो यूवा वर्ग है वे इस कार्यक्रम से प्रेरणा ले तथा भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 16 दिसंबर जिन सैनिकों ने भारत देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है उसे कभी भुलाया नही जा सकता।

इस युद्ध के अंत में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था और भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। विजय दिवस के मौके पर भारत माता का पूजन किया।

इस मौके पर दीप प्रज्ज्वलन कर विजय दिवस के रूप में मनाया गया साथ ही शहीद हुए भारत के वीर सपूतों की गौरव गाथा को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...