
फ़तेहपुर- गुरमुख सिंह
जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र फ़तेहपुर के कस्वा रैहन के एक निजी पैलेस में डोगरा रेजिमेंट की13वी बटालियन के पूर्व सैनिकों द्वारा 16 दिसंबर 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान पर भारत का फतेह विजय दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जीत पर जश्न के उपलक्ष्य में सेना के तमाम एक्ससर्विसमेंन टीम द्वारा एकत्रित हो लड़ाई में शहीद सैनिकों को याद रखते हुए 2 मिनट का मौन रखते हुए शहीद अमर सैनिकों के प्रति संम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम की शुरूआत वीआरसी कैप्टन सुखदेव सिंह द्वारा मौजूद पूर्व सैनिकों सहित भारत माता की जय घोष के साथ कि उन्होंने लड़ाई के तमाम उन पलों व अनुभव को रेजीमेंट के दर्जनों पूर्व सैनिकों से सांझा किया।
वहीं कार्यक्रम पर जानकारी देते हुए 13 डोगरा से रिटायर्ड हवलदार सुशील कुमार शर्मा नें बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के साथ साथ पंजाब व जम्मू-कश्मीर से भी बटालियन के दर्जनों पूर्व सैनिक भी आज इस विजय दिवस के जश्न को तरोताजा रखनें में इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 1971 की पाकिस्तान पर भारत की सेना नें विजय प्राप्त की थी वहीं इसी बहादुरी के लिए डोगरा रेजीमेंट की 13वी बटालियन को बेटलाफ़ ऑनर भी मिला था।
वहीं विजय दिवस के इस अवसर पर बटालियन से कैप्टन हरनाम सिंह,सूबेदार दिलबाग सिंह,रविन्द्र सिंह,कैप्टन जगदीश सिंह,सुवेदर अनिल,ऑनरेरी कैप्टन दौलत कौशल,राम प्रसाद सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
