बस अड्डे के रैन बसेरे से शव मिलने पर मचा हड़कंप

--Advertisement--

Image

चुवाडी- भूषण गूरुंग

जिला के भटियात उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में सुबह करीब 6 बजे चुवाड़ी बस अड्डे पर हड़कंप मच गया जब एक शव अडडे के रैन बसेरे में मिला। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय विवेक महाजन उर्फ पप्पू पुत्र चुनी लाल चुवाड़ी के रूप में हुई है। बताते चलें कि वह स्थानीय निवासी था परंतु उसका किसी भी प्रकार की कोई पहचान पत्र नहीं था। वह बेघर था। वह अपना गुजर बसर मांग कर करता था।

रात के समय वह सड़क या दुकानों के बाहर सोया करता था। प्रथम दृष्टया में उसकी मौत ठंड लगने के कारण हुई मानी जा रही है हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

रात के समय ठंड काफी थी और रैन बसेरे में उसकी ठंड के कारण मौत हो गई । जिसका शव पुलिस ने नगर पंचायत चुवाड़ी को सौप दिया। जिसका अंतिम संस्कार नगर पंचायत चुवाड़ी के द्वारा व स्वंय सेवियों ने किया ।

जब इस संदर्भ में थाना प्रभारी रमन चौधरी से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिली थी ।मामला 174 सीआरपीसी की धारा तहत दर्ज कर लिया है।शव का पोस्टमार्टम कर नगर पंचायत चुवाड़ी को सौप दिया है।जिसका अंतिम संस्कार नगर पंचायत चुवाड़ी के द्वारा किया गया है।

महाजन चुवाड़ी निवासी था परंतु उसका किसी भी प्रकार की कोई पहचान पत्र नहीं था।वह वेघर था। वह अपना गुजर बसर मांग कर करता था। रात के समय वह सड़क या दुकानों के बाहर सोया करता था।रात के समय ठंड काफी थी और रैन बसेरे में उसकी ठंड के कारण मौत हो गई । जिसका शव पुलिस ने नगर पंचायत चुवाड़ी को सौप दिया। जिसका अंतिम संस्कार नगर पंचायत चुवाड़ी के द्वारा व स्वंय सेवियों ने किया ।

जब इस संदर्भ में थाना प्रभारी रमन चौधरी से मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिली थी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...