ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड में खराब सोलर लाइटों की सूचना तुरंत पंचायत सचिव को करवाएं उपलब्ध

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

जिला पंचायत अधिकारी कुल्लू गिरीश समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न माध्यमों से सरकार तथा उपायुक्त कुल्लू के ध्यान में लाया गया है कि ग्राम पंचायतों में विभिन्न मदों/ एजेंसियों के माध्यम से स्थापित की गई सोलर लाइटें खराब होने व उक्त लाइटों की मरम्मत हेतु शिकायत एवं सुझाव प्राप्त हो रहे हैं।

उपरोक्त के दृष्टिगत उपायुक्त कुल्लू द्वारा जिला कुल्लू के समस्त विकासखंड अधिकारियों के माध्यम से खराब सोलर लाइटों के संबंध में 14 दिसंबर 2021 के अंतर्गत सूचना मांगी गई है ।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त कुल्लू के निर्देशों के दृष्टिगत जिला कुल्लू के प्रत्येक पंचायत के पंचायत सदस्य अपने अपने वार्ड में खराब सोलर लाइटों से संबंधित सूचना अविलंब अपनी ग्राम पंचायत के सचिव को उपलब्ध करवाएं ताकि संबंधित पंचायत सचिव सूचना संकलित कर विकास खंड अधिकारी के माध्यम से जिला पंचायत अधिकारी को आगामी कार्यवाही हेतु प्रस्तुत कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...

हिमाचल में आफत की बारिश: ऊना में उफनते नाले में बह गई कार, परिवार के 4 सदस्य थे सवार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह से...

5 साल में हिमाचल के CBSE सरकारी स्कूल बनेंगे सर्वश्रेष्ठ, 24 हजार से अधिक बढ़ा नामांकन

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश...