उपायुक्त डीसी राणा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन किये अर्पित

--Advertisement--

Image

चंबा- 6 दिसंबर- भूषण गूरुंग

भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला प्रशासन और अंबेडकर मिशन सोसाइटी चंबा द्वारा आज जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में उपायुक्त डीसी राणा और गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर महान शख्सियत थे जिन्होंने हमारे संविधान निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दलित समाज के उत्थान के लिए और उनके साथ होने वाले भेदभाव को खत्म किया और समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने।

उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि समाज के सभी वर्गों के साथ एक समान व्यवहार किया जाए।

इस अवसर पर अध्यक्ष अंबेडकर मिशन सोसाइटी चंबा शिवकरण चंद्रा, प्रदेश वाल्मीकि महासभा के उपाध्यक्ष पीसी रैना, रविदासिया कम्युनिटी हेल्पलाइन सेंटर महासचिव जितेशवर सूर्या सहित उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...