वीजा लगाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे 40 हजार

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

देहरा थाना के तहत धवाला गांव निवासी सुरेश कुमार सुपुत्र रणजीत सिंह से ऊना की एक निजी कम्पनी ने विदेश में कामगार वीजा लगवाने के नाम पर 40 हजार रुपए की मोटी रकम ऐंठ लिए।

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त कम्पनी ने सुरेश कुमार के साथ विदेश में कार्य वीजा लगवाने की डील की थी। व इसके एवज में कम्पनी ने उससे 40 हजार रुपए भी लिए । लेकिन कम्पनी ने सुरेश कुमार को कार्य वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा ही दे दिया।

सुरेश कुमार ने उसके साथ हुई कथित ठगी को लेकर कम्पनी के खिलाफ देहरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें सुरेश कुमार ने कहा कि कम्पनी उसके पैसे वापस करने में आनाकानी कर रही है।

डी.एस.पी. देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कम्पनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...