मानव भारती विश्‍वविद्यालय में फर्जी डिग्री घोटाले की जांच को पीएमओ ने दिए आदेश

--Advertisement--

Image

फर्जी डिग्री घोटाले के संबंध में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। विधायक राणा मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री घोटाले को सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार उठाते रहे हैं।

व्यूरो रिपोर्ट

फर्जी डिग्री घोटाले के संबंध में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। भारत सरकार के कार्मिक व लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की ओर से पत्र संख्या 353/6/2021-एबीपी के माध्यम से मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री घोटाले पर कार्रवाई के निर्देश की सूचना विधायक राजेंद्र राणा को भी भेजी गई है।

सचिव शिक्षा मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस मामले में कार्रवाई के निर्देश प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दिए गए हैं। विधायक राणा मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री घोटाले को सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार उठाते रहे हैं।

राणा के आरोपों के मुताबिक फर्जी डिग्री कांड में 20 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ है, जिसमें छह लाख के करीब फर्जी डिग्रियां बेची गई हैं। राणा इस मामले की जांच सीबीआइ से करवाने के लिए लगातार दबाव सरकार पर बनाते रहे हैं। राणा का यह भी आरोप है कि यह घोटाला सत्ता संरक्षण में हुआ है, जिसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर तत्कालीन भाजपा सरकार की रही है।

राणा का कहना है कि वे कौन से कारण हैं कि वर्तमान भाजपा सरकार सीबीआइ से जांच नहीं करवा रही है। किस कारण से तत्कालीन सरकार ने औपचारिकताएं पूरी न होने के बावजूद तथा मानव भारती विश्वविद्यालय का मामला कैबिनेट में दो बार रिजेक्ट होने के बाद इसे परमीशन दी गई। विधायक राजेंद्र राणा ने इस मामले की शिकायत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय में की थी। जहां से अब इस मामले पर कार्रवाई के आदेश हुए हैं।

वहीं इस संबंध में राजेंद्र राणा ने कहा कि वे प्रदेश की जनता की ओर से व व्यक्तिगत तौर पर मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री कांड पर कार्रवाई के आदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैैं। साथ ही इस मामले में सीबीआइ की जांच की अपनी मांग पर बरकरार हूं, ताकि असली गुनाहगार जनता के सामने आ सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों...

धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव, डलझील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला में 29 अक्तूबर से अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का...

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया...