महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अभिभावक शिक्षक संघ की प्रथम बैठक का आगाज

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

धर्मगिरी स्थित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दुर्गा नवमी व दशहरा के पावन अवसर पर अभिभावक शिक्षक संघ की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया! इस शुभ अवसर का उद्घाटन राजपूत कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन एवं स्कूल के प्रबंध निदेशक कुलदीप सिंह ठाकुर द्वारा दीप जलाकर किया गया l

समारोह के प्रारंभ में स्कूल के समन्वयक श्रीमती मोनिका ने छात्रों की शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में बताया समारोह में विद्यालय के छात्रों अमायरा, रुद्राक्ष, विवान, सात्विक, अयान,कनन, ताशी ,विराज, अर्षिता ,अनब, अनन्या आदि द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई l इस अवसर पर विद्यालय प्रमुख सुभाष पठानिया द्वारा स्कूल का लक्ष्य व उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास व नैतिक मूल्यों के विकास बताया l

इस शुभ अवसर पर प्रबंध निदेशक कुलदीप सिंह ठाकुर सहित राजपूत कल्याण सभा के वाइस चेयरमैन टेकचंद राणा, सभा के अध्यक्ष के एस चंबयाल , हिमाचल प्रशासनिक सेवानिवृत्त जगरूप सिंह राणा व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य पीसी राणा (रिटायर्ड कॉलेज प्रिंसिपल ), पंजाब सिंह राणा (रिटायर्ड डिप्टी कमीशन नवोदय विद्यालय),युद्धवीर सिंह कटोच (रिटायर्ड प्रिंसिपल हिमाचल शिक्षा विभाग) बीएस पठानिया (प्रबंध निदेशक द्रोणाचार्य कॉलेज रेत) व अभिभावक व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहाl

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...