
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले रैली निकालकर सरकार के प्रति जताया रोष। अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।
इन्दौरा – शम्मी धीमान
खंड इंदौरा के आंगनबाड़ी कार्यकर्तायो व सहायकों ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भारी संख्या में एकत्रित होकर अपनी मांगो को लेकर इंदौरा में रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार मदन लाल के माध्यम से सरकार को 15 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार को सौंपा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुनीता ठाकुर के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करना , नर्सरी टीचरों के पदों में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति देना , सरकारी कर्मचारी घोषित करना , सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर 70 प्रतिशत की जगह 90 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना अन्य सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर अवकाश प्रदान करना व अन्य मांगे रखी।
इस मौके पर सुनीता ठाकुर ने संबोधन करते हुए कहा कि जयराम सरकार ने जो 500 रुपये मानदेय बढाया था उसकी हम सराहना करते हैं पर उक्त मानदेय से क्या बनता है अगर सरकार ने हमारी मांगे न मानी तो पूरे प्रदेश की एक लाख कार्यकर्ता 29 सितंबर को शिमला में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगी।ओर अगर सरकार ने फिर भी हमारी मांगे नही मानी तो जय राम सरकार की कुर्सी उखाड़ देने की भी रणनीति तय करेंगे।
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा , के साथ – साथ श्रेष्ठा देवी , आंगनबाड़ी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य , अजय कुमार डिक्की महासचिव अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इंदौरा , अजय कटोच अध्यक्षा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ इंदौरा नीलम कुमारी महासचिव ,विनोद देवी सचिव,उपाध्यक्ष किरण वाला , सेवा सिंह प्रधान भारतीय मजदूर संघ इंदौरा व महाचीव विश्व देव शर्मा उपस्थित रहे
