युवक का गला काट कर खेत में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

जालंधर में होशियारपुर रोड पर पतारा गेट के पास एक व्यक्ति के कत्ल का मामला सामने आया है। मिली जानकरी के अनुसार यहां पर एक युवक की लाश बरामद हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उक्त व्यक्ति की आयु 24 साल बताई जा रही है। युवक का गला काट कर उसका बेरहमी से कत्ल किया गया है।

कत्ल किए गए युवक की बाजू पर सुखविंदर कौर का नाम लिखा हुआ है और टैटू भी बना है। कत्ल के बाद कातिल शव धान के खेतों में फेंक कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की तरफ से मौके पर पहुंच कर वारदात वाली जगह के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। लेकिन अभी तक हत्यारों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

गौरतलब है कि जालंधर में वारदातों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। बीते कई दिनों से लूटपाट और हत्या के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन पुलिस प्रशासन अभी भी इन पर चुप है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...