ज्योति को इंसाफ दिलाने अब सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुलिस थाने का किया घेराव

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में ज्योति की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ने लग पड़ा है। अब कांग्रेस की विचार धारा से जुड़े विद्यार्थियों कांग्रेस नेताओं ने भी इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर शहर में रोष रैली निकालकर रोष जताया है। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हराबाग से शहर तक जुलूस निकाला और पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी कर घेराव करने की कोशिश की।

शनिवार को हराबाग से जोगेंद्रनगर शहर तक कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर अनिल कुमार के दर्जनों विद्यार्थियों ने ज्योति की संदिग्ध मौत पर उच स्तरीय जांच की मांग की और मामले से जुड़े अन्य आरोपिताें को भी सलाखों के पीछे धकेलने की जोरदार मांग उठाई। और ज्योति की हत्या और आत्महत्या से जुड़ी मिस्टरी पर भी सवाल उठाए मामले की पूरी सच्चाई जगजाहिर करने के लिए सीबीआई जांच की मांग की। इससे पहले माकपा नेता कुशाल भारद्वाज ने ज्योति के परिजनों और ग्रामीणों के साथ शहर में रोष रैली निकालकर पुलिस थाने और मिनी सचिवालय परिसर का घेराव किया था ओर अब कांग्रेस ने भी ज्योति की संदिग्ध मौत को लेकर लामबद्ध हो चुके हैं।

वीरवार दोपहर बाद विद्यार्थियों के द्वारा निकाली गई रोष रैली से शहर का माहौल तनावपूर्ण रहा। इसलिए पुलिस के जवान भी रोष रैली की निगरानी के लिए तैनात किए गए थे।। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहौत्री ने फिर कहा कि पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। कहा कि ज्योति के पति को गिरफतार कर लिया है। बताया कि फोरैंसिक और डीएनए रिर्पोट आने के बाद पुलिस इस मामले में अन्य धाराएं जोड़कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...