पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार चौधरी बोले- विधायक नगर पंचायत ज्वाली में विकास की एक भी ईंट लगाने में असफल

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माध्वी पंडित

भनेई वार्ड नंबर 1 की कांग्रेस पार्षद पूजा रानी ने शनिवार को एक जनसभा का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार चौधरी को मुख्यातिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। इस मीटिंग में चंद्र कुमार जी ने कहा कि नगर पंचायत ज्वाली कांग्रेस की देन है और इसके विकास के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है विधायक ने इसे तोड़ने के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ा और जीता पर आज चार साल के बाद भी नगर पंचायत ज्वाली में विकास की एक भी ईंट लगाने में असफल रहा।

बीजेपी विधायक नगर पंचायत ज्वाली को तो नहीं तोड़ सका लेकिन उसने नगर पंचायत ज्वाली की आबादी तोड़ कर आधी कर दी जिससे की नगर पंचायत से बाहर हुयी पंचायतों में रहने वाले लोगों को नगर पंचायत से मिल रही सुविधाओं से वंचित होना पड़ा। चंद्र कुमार जी ने कहा नगर पंचायत ज्वाली में बीजेपी विधायक स्टाफ की कमी को दूर करने में भी बिल्कुल असफल रहा है आज नगर पंचायत का सभी कर्मचारी ओउटसोर्स पर रखे गए हैं।

इस सभा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशि चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक श्री मनमोहन सिंह, नगर पंचायत ज्वाली के वाइस चेयरमैन अजय विवेक पठानिया अधिवक्ता अमित कुमार चौधरी, पूर्व प्रधान राधा रानी, निर्मल, राजीव रजत, सचिन, पंकज, मुकेश, अनूप, जीतू, किशोरी, आशु, विजय, मोंटी, बब्बू, अंकित, शेखू, धीरजु, पंकज खट्टा, दीपक, अंशुल मेहरा, रोहित मेहरा , रजत मेहरा व अन्य युवाओं समेत भारी संख्या में भनेई बार्ड नंबर 1 से बुजुर्ग महिला परुषो ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...