भाजपा ने 4 साल में बदली ज्वाली की तस्‍वीर, समकेहड़ चौक के लोगों को मिलीं पक्‍की सड़कें

--Advertisement--

Image

जवाली विधानसभा के अंतर्गत समकेहड़ पंचायत में समकेहड़ चौक से लेकर आम की कुवाली तक तकरीबन एक किलोमीटर रास्ते का काम लोक निर्माण के तहत दस लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ। अर्जुन सिंह के प्रयासों से रास्तों को लोक निर्माण विभाग के द्वारा पक्का किया गया।

ज्वाली- माध्वी पंडित

जवाली विधानसभा के अंतर्गत समकेहड़ पंचायत में समकेहड़ चौक से लेकर आम की कुवाली तक तकरीबन एक किलोमीटर रास्ते का काम लोक निर्माण के तहत दस लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ। जिसके लिए स्थानीय निवासियों ने नरदेव सिंह, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह, मेहर सिंह, जसवंत सिंह, राय सिंह, ज्ञान चंद, स्वर्ण सिंह, लेखराज, सुनील कुमार इत्यादि लोगों ने कहा कि तकरीबन 20 साल पहले जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई थी तो उस समय इस रास्ते को बड़ा व तारकोल बिछाई गई, परंतु उसके उपरांत दोबारा इस रास्ते की किसी ने भी सुद्ध नहीं ली तो अब दोबारा फिर इस बार विधायक अर्जुन सिंह के प्रयासों से  तकरीबन 1 किलोमीटर रास्ते को लोक निर्माण विभाग के द्वारा पक्का किया गया।

पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह ने विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब से यह विधायक बने हैं तब से ही इन्होंने पूरे सद्धाथे को चंडीगढ़ का स्वरूप दे दिया है। कहीं अगर कहीं लाइटें लग जाएं वे चंडीगढ़ से कम न दिखे और इसके लिए हम हिमाचल प्रदेश सरकार जयराम ठाकुर एवं अपने स्थानीय विधायक अर्जुन सिंह का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं और यह जो कार्य हो रहे हैं इन के प्रयासों से हम चाहते हैं यह कार्य निरंतर ही होते रहे और दोबारा फिर 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने।

वहीं नरदेव सिंह का कहना है कि कांग्रेस के 40 साल और भाजपा के 4 साल इन 4 सालों में विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने हर एक गली मोहल्ले और सड़कों को मेन सड़कों से जोड़ दिया है और जो मेन सड़के हैं उनका नवीनीकरण करके उन्हें चौड़ा कर दिया गया है। जिससे कि आने जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

रास्ते की तो पहले यह हालत थी कि बरसात के दिनों में हमें अपने कपड़े उतार कर अपने कंधों पर रखकर इस रास्ते को नंगे पांव पार करना पड़ता था परंतु अब यह रास्ता बिल्कुल ठीक हो गया है और इसके लिए हम तहे दिल से विधायक का धन्यवाद करते हैं।

30 से लाख तैयार किया रास्ता

शहीदी गेट से लेकर आम की कुवाली तक भी रास्ता बहुत बढ़िया बन गया है वह 3 किलोमीटर रास्ता तकरीबन तीस लाख लागत से बनकर तैयार हुआ। उस रास्ते पर तारकोल बिछाई गई यह विकास कार्य बहुत ही तेजी से बढ़ रहे हैं मानो एक नई क्रांति उत्पन्न हो रही है। तो वही दूसरी साथ लगती पंचायत पपाहन कि बात कि जाए तो वह पर भी तकरीबन 900-900 मीटर रास्ते है जिनकी हालत खराब थी जगह-जगह खड्डे पड़े थे। परंतु अब ठीक हो गया है विधायक महोदय सबके बारे में समान सोच रखते हैं और हम प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं

लोगों को जीवन यापन करने के लिए जल बिजली सड़क बहुत ही अत्यधिक आवश्यक होती है जोकि हमारे इस इलाके में सुचारू रूप से है अगर बिजली की बात कहे तो पहले सिंगल फेस होती थी लेकिन विधायक के प्रयासों से पिछले 3 सालों से तीन फेस लाइन हो चुकी है जिससे बोल्टेड सुचारू रूप से आ रही है और अगर जल की बात करें तो पहले पाइप लाइनर छोटी थी परंतु अब बड़ी कर दी गई हैं जिससे पानी की भी सुविधा सुचारू रूप से हो रही है और सड़कों का नवीनीकरण बहुत ही बढ़िया हुआ है।

इस मौके पर लेखराज चौधरी, हंसराज, सुभाष चंद्र, रमेश चंद, प्रवीण कुमार, महेंद्र चौधरी, रमन धीमान इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...