बड़ीबाला गांव की रुचिका ने हासिल किया मिसेज हिमाचल का खिताब

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो- रिपोर्ट

हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ीबाला की रुचिका ने मिसेज हिमाचल का खिताब जीत कर गांव और परिजनों का नाम रोशन किया है। रुचिका द्वारा मिसेज हिमाचल का खिताब जीतने पर परिजनों ने भव्य स्वागत किया है। वहीं परिजनों ने भी यह मुकाम हासिल करने पर रुचिका को बधाई दी है।

हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के गांव बड़ीबाला की रुचिका ने मिसेज हिमाचल का खिताब जीतकर अपने माता पिता और सास ससुर का नाम पूरे हिमाचल में रोशन किया है। रुचिका ने बताया कि मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता का आयोजन कोविड के दौरान 2020 में किया गया है। जिसका फाइनल आज सरकाघाट में हुआ है। जिसमें में वह छह प्रतिभागियों को पछाड़कर मिसेज हिमाचल बनी है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मॉडलिंग तथा अन्य परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। तब जाकर मिसेज हिमाचल के खिताब हासिल किया है। आपको बता दें कि रुचिका शुरू से ही होनहार रही है। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या मॉडलिंग सब जगह उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिसके चलते उन्होंने मिसेज हिमाचल का खिताब हासिल किया है।

रुचिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और सास ससुर को दिया है। कि उन्होंने ही उन्हें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये प्रोत्साहित किया है। रुचिका ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां भी किसी से कम नहीं है। उनके सपनों को साकार करने के लिए परिजनों को आगे आना चाहिए।

रुचिका के पिता बलदीप और माता पवना देवी ने बेटी द्वारा मुकाम हासिल करने पर खुशी जाहिर की है। पिता बलदीप ने कहा कि रुचिका शुरू से ही हर क्षेत्र में अव्वल रही है। वहीं माता पवना देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को भी मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। रुचिका के पति विक्की ने भी पत्नी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने अपने माता पिता और सास ससुर का नाम रोशन किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...