बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो युवक हादसे का शिकार, एक की मोके पर मौत

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

बर्थ डे पार्टी से लौट रहे दो युवक बाइक की तेज रफ्तार के कारण हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बर्थ डे बाॅय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा प्रदेश के सोलन जिला में सामने आया है। युवक की मौत के बाद बर्थ डे पार्टी का जश्न अचानक ही मातम में बदल गया।

जानकारी के मुताबिक बर्थडे पार्टी मनाकर घर वापिस आ रहे दो युवकों की की बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि जिस युवक का बर्थडे मनाने के लिए पार्टी रखी गई थी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नालागढ़ की दत्तोवाला के समीप पेश आया है।

युवक अपनी बाइक सवार होकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर एक ट्रक से हुई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक का कहना है कि युवकों के बाइक की स्पीड लगभग 70-80 की थी, जिस कारण वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...