
ज्वालामुखी- शीतल शर्मा
आज ज्वालामुखी महिला कांग्रेस की बैठक पूर्व विधायक संजय रतन जी के निवास स्थान पर ज्वालामुखी ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निर्मला राणा की अध्यक्षता में की गई| जिसमें पूर्व विधायक संजय रतन ने बतौर मुख्यअतिथि रूप में शिरकत की| जिसमें महिला कांग्रेस को पंचायत स्तर, बूथ स्तर पर मजबूती के लिए रणनीति बनाई गई और 2022 के विधानसभा चुनावों पर चर्चा की गई|
विकास के मुद्दों पर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न पंचायतों की प्रधान,जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पंच महिला कांग्रेस के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे| महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला राणा ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर महिला कांग्रेस को मजबूत करना व ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को महिला कांग्रेस संगठन में जोड़ना उनका लक्ष्य है और हर बूथ पर महिला कांग्रेस की कमेटी गठित की जाएगी|
पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रतन ने महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश,प्रदेश के उत्थान में महिलाओं का अहम योगदान है| उन्होंने कहा कि महिला शक्ति 2022 के विधानसभा चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी| उन्होंने कहा कि आज देश, प्रदेश की महिलाएं भाजपा के शासनकाल से दुखी हो चुकी हैं क्योंकि जब से देश और प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार बनी है तब से गैस सिलेंडर, सब्जी, राशन व अन्य जरूरतमंद वस्तुएं भाजपा राज महंगी हो चुकी है| भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा को छू रही है जिससे महिलाओं में भाजपा सरकार के प्रति गहरा रोष है 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए महिला शक्ति प्रदेश से भाजपा को जड़ से उखाड़ने का मन बना चुकी हैं|
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला राणा, कमलेश कुमारी, अमर देवी, कविता देवी, सोनिया देवी, अनीता शर्मा, आशा देवी, सीमा देवी, मोनू, लता, तृप्ता शर्मा, प्रवीण शर्मा, चंद्रकांता, सपना कुमारी, रेखा जसवाल, राधा देवी, पवना देवी,सुषमा कुमारी, शशि बाला, सुनीता देवी, इंदु बाला, प्रवीणा देवी आशा रानी, कृष्णा देवी, देवी, रीता देवी, कोशल्या देवी, संतोष कुमारी, अंजना, शाहीन काजल, किरण महाजन, नसीब कुमारी,, रेशमा देवी, गीता देवी, स्वर्णा देवी, सूती देवी,कमलेश कुमारी, पुष्पा रानी, आशा शर्मा, रेशमा देवी,प्रियंका शर्मा, शारदा देवी, रीता शर्मा, सुषमा देवी, रक्षा देवी, सत्य देवी, कश्मीरी देवी, ममता, रजनीश कुमारी, निशा देवी, कंचन देवी, मीरा कुमारी, सुनीता देवी, अनीता, मोनिका, संतोष कुमारी, कौशल्या देवी, रीना देवी, कविता दत्ता, उषा, माया देवी, रीनादेवी, प्रेम लता, शालू ठाकुर,पुनया शर्मा, रीना गोस्वामी,रवीना, बनिता, राधिका जोशी आदि सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही ..
