तीन गुटों में बंटता हुआ दिखाई दिया उपमंडल इंदौरा का भारतीय मजदूर संघ

--Advertisement--

Image

एक ही मामले पर तीन गुटों ने अलग अलग होकर सौंपे एसडीएम इंदौरा को ज्ञापन

इन्दौरा – शम्मी धीमान

बता दे की आज उपमंडल इंदौरा की आशावर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर व आईपीएच इंदौरा वर्कर संबंधित भारतीय मजदूर संघ द्वारा देश मे बढ़ रही मंहगाई को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम के माध्य्म से प्रधानमंत्री को देना था।आज तीनों वर्क्स यूनियन जिनमे आईपीएच इंदौरा यूनियन संघ के ब्लॉक अध्य्क्ष सेवा सिंह,आंगनवाड़ी बर्कर्स प्रदेशाध्यक्ष सुनीता कुमारी व आशावर्कस प्रदेश अध्य्क्ष सुमन कुमारी की अध्य्क्षता में भारतीय मजदूर संघ के एक ही बैनर तले इंदौरा के बन विश्राम गृह में एकत्रित हुई व तीनों गुटों द्वारा अलग अलग मांग पत्र एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा गया। जोकी पूरे इंदौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वही एक के पीछे एक तीनों यूनियनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।तीन गुटों में बंटे भारतीय मजदूर संघ का ज्ञापन में महंगाई को लेकर एक ही मुद्दा था। लेकिन उन्होंने उस मांग को एसडीएम महोदय के समक्ष तीन गुटों में पेश कर दिया जो कि भारतीय मजदूर संघ एक जुट होकर होकर भी पेश कर सकता था।भारतीय मजदूर संघ का इंदौरा क्षेत्र में तीन गुटों में बंटना प्रदेश सरकार के लिए इंदौरा में गुटबाजी का संकेत देता है।

वही इस संबंध में जब भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के अध्य्क्ष मदन राणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक ही ज्ञापन था जोकी तीनो यूनियनों को इकठे होकर एसडीएम को सौंपना चाहिए था।तीनो यूनियन में आपसी तालमेल न बनने के कारण शायद ऐसा हुआ है।जबकी भारतीय मजदूर संघ में किसी तरह की हुई भी गुटवाजी नही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, पांच लोग घायल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के...

मैड़ी मेले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में...

पुलिस ने पकड़े दो व्यक्ति, बरामद की 4 किलोग्राम 664 ग्राम चरस

चम्बा - भूषण गुरूंग  डलहौजी पुलिस ने चरस की एक...