वार्ड पंच से मारपीट के बाद माहौल हुआ तनावपूर्ण

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

डलहौजी थाना के तहत आते कस्बा बाथरी में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने ग्रन्गड गांव के वार्ड पंच मेहसु राम की बेरहमी से पिटाई कर दी। गम्भीर रूप से घायल मेहसु राम को बाथरी अस्पताल में ले जाया गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चम्बा पठानकोट एनएच 154 ए पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्ग को बाधित कर दिया।

उग्र लोग नारेबाजी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। आरोपितों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की ओर से कार्यवाही करने की प्रक्रिया के तहत मौके पर ही एफआइआर दर्ज किए जाने का भरोसा दिए जाने के बाद लोग शांत हुए और देर रात करीब 11 बजे एनएच पर यातायात बहाल हुआ। मारपीट में घायल व्यक्ति को सीएचसी बाथरी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज चंबा रेफर कर दिया गया।

उधर, डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच पर जाम लगा दिया था। लोगों की मांग पर चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...