अपनी हार को देख भाजपा ने टाले उपचुनाव: प्रिया शर्मा

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मंडी लोकसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में अपनी हार को देखते हुए भाजपा ने कोविड का बहाना बनाकर चुनाव टाल दिए हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रिया शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार, किसान परेशान हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य न मिलने के कारण फेंकने पर विवश हैं।

वहीं बागबान भी बुरी स्थिति में हैं, ऐसे में सरकार उपचुनाव को टाल कर अपनी फजीहत को टाल रही है। सरकार स्वर्णिम रथयात्रा, उद्धघाटन और शिलान्यास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर स्वर्णिम रथयात्रा, उद्धघाटन और शिलान्यास हो सकते हैं तो उप चुनाव क्यों नहीं हो सकते।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रहे हैं और सरकार व उनके मंत्रियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार द्वारा बेरोजगारों, किसानों, बागबानों व आम जनमानस की अनदेखी का जवाब जनता उपचुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के साथ आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...