सरकाघाट पहुँचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुलदीप सिंह राठौर का किया भव्य स्वागत

--Advertisement--

Image

सरकाघाट -नरेश कुमार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ का अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार सरकाघाट आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश सरकार में पूर्व में रहे वरिष्ठ मंत्री रंगीला राम राव सहित अन्य ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मंच पर बैठने के बाद पूर्व मंत्री रँगीला राम राव और प्रदेश युंका के कार्यवाहक अध्यक्ष यदुपति ठाकुर के समर्थकों की उनके समर्थन में नारेबाज़ी शुरू हो गई और कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया लेकिन तभी प्रदेश अध्यक्ष ने माइक सँभालकर दोनो पक्षों के युवाओं को नारेबाज़ी बन्द करने का आदेश दिया और वातावरण शांत हो गया|

लेकिन तीन गुटों में विभाजित ब्लॉक कांग्रेस की गुटबाज़ी किसी से भी छिपी नही ,स्थिति को सम्भालते हुए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे यहाँ किसी भी पार्टी नेता की ताकत देखने नहीं आये हैं अपितु सभी कार्यकर्ताओं और पदाधकारियों को एक सूत्र में बांधकर मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार करने आये हैं।

पुरा हाल शांत हो गया उन्होने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एक जूट हो कर अपनी ताकत दिखाने को कहा और अगला उपचुनाव निश्चित तौर पर कॉंग्रेस ही जितेगी|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...