ज्वाली विधानसभा के विधायक अर्जुन सिंह ने  कोटला मैदान में ओपन जिम एवं फुटबॉल स्टेडियम का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयंम

ज्वाली विधानसभा के विधायक अर्जुन सिंह ने रविवार को कोटला में मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत कोटला मैदान में ओपन जिम एवं फुटबॉल स्टेडियम का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया।

जिससे कोटला के मैदान का सौन्दर्य करण होगा और बच्चों एवं युवाओं को बढ़िया मैदान मिलने से खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम के बाद विधायक अर्जुन सिंह कोटला विश्राम गृह में कोटला क्षेत्र के अंतर्गत 14 पंचायतों की 88 महिलाओं को वर्मा गैस एजेंसी कोटला के माध्यम से निशुल्क घरेलू गैस कुनैक्शन वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पूरे हिमाचल के ज्वाली विधानसभा में सबसे ज्यादा5523 महिलाओं को घरेलू गैस कुनैक्शन निशुल्क वितरित किए गए हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ही देन है।

उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पहले महिलाओं एवं पुरुषों को 80 वर्ष की आयु पूरी होने पर पैंशन दी जाती थी, अब मुख्यमंत्री जयराम के प्रयासों से 70 वर्ष की आयु की महिलाओं एवं पुरुषों को 1500 रूपए ‌सामाजिक सुरक्षा पैंशन दी जा रही है।

वहीं 65 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाओं को 1000 रूपए पैंशन दी जा रही है। इस अवसर पर विधायक अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष से अति निर्धन एवं बीपीएल परिवारों की सहायता के तहत 20 परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किए।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर, नूरपुर जिला अध्यक्ष रमेश राणा, मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान, कोटला प्रधान रीता देवी, उपप्रधान मंगल सिंह, त्रिलोकपुर प्रधान दुर्गा दास, कमलेश शर्मा,नियांगल पंचायत प्रधान कै चुनी लाल, उपप्रधान संदीप कुमार, प्रधानाचार्य डॉ संदीप अवस्थी,रणजीत सिंह, प्रदीप मुन्ना, योगेश शर्मा, सतीश कुमार, साहिल कुमार, सुशील कुमार, करतार सिंह आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...