राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दारिणी ने मनाया वन महोत्सव

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दारिणी में वन महोत्सव मनाया गया| इस मौके पर राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दारिणी प्रधानाचार्य रविंदर कुमार की अध्यक्षता में स्कूल प्रांगण में एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम, एन एस एस और यूको क्लब के सौजन्य से लगाया गया।

इस मौके पर राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दारिणी प्रधानाचार्य रविंदर कुमार ने पौधारोपण करने के उपरांत कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलजुलकर अधिक सेेे अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पृथ्वी पर जितने अधिक पेड़ पौधे होंगे उतना पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और पर्यावरण प्रदूषण को रोकनेे में भी मदद मिलेगी|

पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है और सरकार ने अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का प्रचार किया है।

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दारिणी प्रधानाचार्य रविंदर कुमार ने पेड़ लगाने के लाभों के बारे में बच्चो को बताया

  1. ऑक्सीजन का स्रोत

वृक्ष लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है।

  1. हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं

पेड़ों न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इन दिनों वाहनों और औद्योगिक फैक्ट्रियों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

  1. जलवायु को शांत रखते हैं

पेड़ पर्यावरण को शांत रखते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। उनसे प्राप्त ठंडक का असर ऐसा है कि यह आसपास के स्थानों में 50% तक एयर कंडीशनर की आवश्यकता को कम कर सकता है।

  1. आश्रय प्रदान करते हैं

पक्षी पेड़ों पर घोंसलों का निर्माण करते हैं जिससे उन्हें आश्रय मिलता है। पेड़ मकड़ी, बंदरों, कोआला, अजगर, कंगारू और जानवरों की अन्य प्रजातियों के लिए भी घर हैं।

  1. भोजन उपलब्ध कराते हैं

पेड़ों पर फल लगते हैं जो पक्षियों, जानवरों और मनुष्यों के लिए भोजन हैं। गाय, बकरियां और अन्य शाकाहारी जानवर भी वृक्षों के पत्ते खाते हैं।

  1. वायु और जल प्रदूषण नियंत्रित करते हैं

वृक्ष वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हानिकारक गैसों को न केवल अवशोषित करते हैं बल्कि जल प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अबसर पर स्कूल प्रांगण में साफ सफाई अभियान भी चलाया गया।इस अबसर स्कूल के स्टाफ और बच्चो ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...