नप के मनोनित पार्षदों ने ली शपथ

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

नगर परिषद कांगड़ा के चारों मनोनीत पार्षदों ने शनिवार को मिनी सचिवालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

उपमंडलाधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई । बता दें कि प्रदेश सरकार ने सुरेश शर्मा, विनोद कुमार, विद्यासागर, रितेश सोनी को पार्षद के रुप में मनोनित किया हैं।

सभी मनोनीत पार्षदों ने शपथ ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कांगड़ा के विकास में सक्रिय योगदान का अपना संकल्प दोहराया।

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद में 9 नवनिर्वाचित पार्षद है इसके साथ ही 4 नए सदस्यों के मनोनयन के उपरांत यह संख्या 13 हो गई है। उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने इस अवसर पर शपथ लेने वाले चारों मनोनीत पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी । उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मनोनीत पार्षदों के अपने क्षेत्र के साथ कांगड़ा के विकास में सक्रिय सहयोग से संपूर्ण क्षेत्र लाभान्वित होगा।

इस मौके पर ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पूर्व विधायक संजय चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, व्यापर मंडल मंडल अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी, अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, डॉक्टर राजेश शर्मा , उपाध्यक्ष नीतू दामीर, नरेंद्र त्रेहन, नप अध्यक्षा रेणु शर्मा, रेखा चौधरी, राजेश शर्मा,पवना चौधरी, उतम चौधरी , देवी लाल, विशाल गावस्कर सहित भाजपा कार्यकर्त्ता मोजुद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...