ज्‍वालामुखी मेें जेई साहब ने दफ्तर में लगा रखी थी चारपाई, रमेश धवाला ने जम कर ली अधिकारियों की क्‍लास

--Advertisement--

Image

प्रागपुर-आशीष कुमार

नगर परिषद ज्वालामुखी में जेई साहब ने दफ्तर में ही चारपाई लगा रखी थी, ऐसे में स्थानीय भाजपा विधायक रमेश धवाला ने जेई सहित नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को खूब खरी खोटी सुनाई। दरअसल ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला आज नगरपरिषद के कार्यालय में मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण में पहुंचे थे। जैसे ही विधायक कार्यालय में पहुंचे तो कार्यालय में चरमराई व्यवस्थाओं को देख कर आग बबूला हो गए।

कार्यालय के एक कमरे में चारपाई लगी हुई थी। फिर क्या था विधायक ने जमकर कर्मचारियों पर गुस्सा निकाला। विधायक ने बाकी के कमरे भी खुद जाकर देखे। विधायक ने कहा कि नगर परिषद का कार्यालय और इस तरह की लापरवाही।

अधिकारियों को नसीहत भी दे डाली कि अगर काम करना है तो ढंग से करें वरना घर जाएं। विधायक ने कहा कि किसी कार्यालय में ऐसा कभी देखा कि चारपाई लगी हो। जिस कार्यालय में व्यवस्था नाम कि कोई चीज ना हो वहां पर काम कैसे होगा। इस दौरान विधायक ने खूब खरी खोटी अधिकारियों को सुनाई।

विधायक का कहना है कि जिस कार्यालय के अधिकारी ही ऐसा करेंगे वहां के कर्मचारी क्या काम करेंगे।

इधर, जब विधायक का गुस्सा फूट रहा था तब अधिकारियों के पास कोई जवाब बनता नजर नहीं आ रहा था। विधायक की इस फटकार को देखते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारी इधर उधर बचते नजर आए। विधायक ने कहा कि सरकार करोड़ों रुपए विकास कार्यों के लिए दे रही है।

लेकिन काम तो कार्यालय में बैठे अधिकारियों ने करवाने हैं। जबकि अधिकारी चारपाई डालकर मौज कर रहे हैं। यहां पर लोगों के काम करने के लिए रखा है। विधायक ने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। काम करना पड़ेगा। विधायक का गुस्सा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। विधायक ने नगर परिषद के अध्यक्ष को भी कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों पर चेक रखें यह आपकी भी ड्यूटी बनती है। बारी बारी से विधायक ने सबकी क्लास लगा दी।

विधायक का कहना है कि ज्वालामुखी प्रसिद्ध शक्तिपीठ है और यहां के नगर परिषद कार्यालय का यह हाल है , यह बर्दाश्त नहीं होगा। विधायक ने बाद में शपथ ग्रहण में भाग लिया। विधायक ने कहा कि लोगों के काम यहां पर कैसे होते होंगे। जबकि करोड़ों के प्रोजेक्ट चले हुए हैं। विधायक की इसी तरह कि तल्खी दो दिन पहले भी विधानसभा में देखने को मिली थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...