गोपालपुर ब्लाक के गांव रटोली में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

Image

नरेश कुमार, भाम्बला

आज दिनांक 6 अगस्त 2021 को नेहरू युवा केंद्र संगठन मंडी के सौजन्य से गोपालपुर ब्लाक के गांव रटोली में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह प्रोग्राम गोपालपुर के स्वयंसेवी लकी जमवाल तथा ज्योति ठाकुर द्वारा करवाया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में घूमते हुए घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।ज्योति ठाकुर ने गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने घर तथा आस पड़ोस में साफ-सफाई बनाकर रखनी चाहिए तथा हमारे जल स्त्रोतों की समय समय पर सफाई करनी चाहिए और जल स्त्रोतों के इर्द-गिर्द गंदगी नहीं फैलानी चाहिए।

जल स्त्रोतों के दूषित होने से डायरिया तथा मलेरिया जैसे भयंकर रोग फैलने का खतरा बना रहता है। इसलिए हमें अपने जल स्त्रोतों को नियमित रूप से साफ करना चाहिए तथा लोगों को यह भी जानकारी दी कि अब युग बदल चुका है।

सबके घरों में अपने शौचालय हैं इसलिए कभी भी बाहर शौच करने नहीं जाना चाहिए और अपने समाज का पर्यावरण को हमेशा साफ सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर गांव के युवा , बुजुर्ग ,महिला तथा सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...