मुख्यमंत्री खेल योजना के तहत खेलों को पंख लगाने के होंगे पूरे प्रयास

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर उतरी भारत का एक ऐसा महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जहां पर जल, थल और नभ की खेलों को एक समय में खेला जा सकता है। यहां पर खेल की गतिविधियों को और बढ़ावा देने के लिए और प्रयास करने की जरूरत है। जिसके लिए विभाग नई योजना के साथ पूरा प्रयास करेगा। यह बात बिलासपुर के नए जिला खेल अधिकारीरवि शंकर ने कही।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर एक ऐसा स्थान हैं जहां पर खेलों के मैदानों की कोई कमी नहीं है। यहां पर क्रिकेट, हाॅकी, हैंडबाॅल, बास्केट बाल, बैंडमिंटन, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एथेलेटिक्स ट्रैक, कबड्डी, खोखो, बाॅलीबाॅल आदि खेलों के मैदान है। इनमें खिलाड़ियों की रौनक वापस लाने के लिए भरसक प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से धन
की कोई कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री खेल योजना के तहत खेलों को पंख लगाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के चलते एक बार फिर से बच्चों को मैदानों की ओर लाना तथा खेलों के प्रति रूझान पैदा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गौरतलब हैं कि बिलासपुर नगर के रहने वाले नए जिला खेल अधिकारी रवि शंकर महज 31 वर्ष के हैं तथा यह हिमाचल प्रदेश में सबसे छोटी आयु के जिला खेल अधिकारी बने हैं।

इससे पहले इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बूते सेटलमेंट विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग में लिपिक, और उसके बाद चंबा में पीटीई पद पर सेवाएं प्रदान की। लेकिन जुनून के पक्के रवि शंकर को यह मुकाम हासिल करना था, लिहाजा उन्होंने इस पद पर आने के लिए दिन रात एक किया और सफल रहे। बतौर डीवाईएसएसओ रवि शंकर ने शिमला और हमीरपुर में सेवाएं दी तथा अब उन्होंने अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर में ज्वाइनिंग दी है।

विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत हुए राम पाल और संतोष देवी के बेटे रवि शंकर की प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर के सरकारी स्कूलों में हुई है जबकि जमा एक और दो की शिक्षा इन्होंने स्पोटर्स हाॅस्टल सुंदरनगर से पूरी की। हाॅकी के फारर्वड लाइन के अटैकर रवि शंकर ने अपनी इस छोटी से आयु में 12 बार हाॅकी खेल में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत हर प्रकार की खेलों से जोड़ने के लिए बच्चों में खेल भावना जागृत की जाएगी। जबकि प्राथमिक व मिडल तथा उच्च पाठशालाओं में बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस बार हाॅकी खेल के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यान चंद की जयंती पर जिला भर की टीमों को एक मैदान में लाकर एक आयोजन की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए हर आयु वर्ग के हाॅकी खिलाड़ी को जोड़ने की योजना है ताकि हाॅकी खेल को दोबारा और रूचिकर बनाया जा सके।

रवि शंकर
जिला खेल अधिकारी
बिलासपुर हिप्र

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...