शराब ठेके के विरोध में उतरी महिलाएं, पुलिस ने संभाला मोर्चा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

विकास खंड झंडूता की पंचायत बलोह के गांव संगास्वीं-2 में शराब का ठेका खोलने का लोगों ने विरोध किया है। ज्ञात हो कि गांव संगास्वीं में अवैध शराब के लिए पहले ही चर्चित है। यहां पर लगभग दो ढाई दशक से अवैध शराब का धंधा चल रहा है। अवैध शराब बेचने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें प्रशासन व पुलिस का भी डर नहीं होता।

ऐसी हरकतों से खासकर गांव की महिलाएं काफी परेशान हैं, लेकिन अब हाल ही में यहां पर शराब का ठेका खुलने से यहां की युवा पीढ़ी के भी नशे के आदी पड़ने के डर से महिलाओं ने ठेके के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर दी है।

स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि वे यहां किसी भी सूरत में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से यहां पर शराब का ठेका खोलने का स्थानीय लोगों ने वीरवार को जमकर विरोध किया।

ज्ञात हो कि जब इस शराब के ठेके को खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई थी तो भी एसडीएम झंडूता को स्थानीय पंचायत प्रधान की ओर से तथा महिला मंडलों ने विरोध प्रस्ताव से अवगत करवाया था। बावजूद इसके यहां पर शराब का ठेका खोल दिया गया।

हालांकि कुछ लोग यहां शराब का ठेका खोलने के पक्ष में भी दिखे और उनका मानना था कि इस गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है जो ठेका खुलने से बंद होगा और सरकार को भी टैक्स मिलेगा।

वीरवार को जब महिलाओं की भीड़ ठेके के विरोध में जमा हुई तो शाहतलाई पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।

पंचायत प्रधान संगीता देवी का कहना है कि शराब के ठेके को न खोलने के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया गया था। अब इसकी शिकायत उपायुक्त बिलासपुर से की जाएगी। ताकि यहां पर शराब का ठेका न खुल सके। उन्होंने कहा कि लोगों ने विरोध किया है और किसी भी सूरत में शराब का ठेका नहीं खुलेगा।

उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों से बातचीत की लेकिन लोगों ने शराब के ठेके का विरोध किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष...

मां बगलामुखी देवी की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से कतारों में नजर आए श्रद्धालु

हिमखबर डेस्क प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में माता...

हिमाचल में पहली बार बनेगा नया इतिहास, पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगी चुनावी महाजंग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं...