ट्रक व कार की टक्कर, आपसी सहमति से पुलिस में नहीं हुआ दर्ज़ मामला

--Advertisement--

Image

चम्बा-भूषण गुरुंग

जिला के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय के सामने एक ट्रक व कार की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

ऊना जिला का एक ट्रक चम्बा सामान अनलोड कर वापस ऊना के लिए जा रहा था। जब यह ट्रक तुनुहट्टी में पहुंचने के बाद वाया लाहडू़ जाने के लिए मुड़ा तो सामने से एक पंजाब नम्बर की कार और ट्रक से टक्कर हो गई।

दोनों वाहनों की रफ्तार कम होने के कारण कार सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए। इस टक्कर में कार का वोनट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रक चालक ने कार सवार व्यक्ति के नुकसान की तीन हजार रुपए की भरपाई कर दी। दोनों पक्षों की आपसी सहमति के कारण यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...