कफोटा में 7.35 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, बिलासपुर में एक किलो अफीम संग दबोचा तस्कर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

 

पांवटा के गिरिपार क्षेत्र के कफोटा में पुलिस ने एक गाड़ी से 7.35 ग्राम स्मैक /हीरोइन बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परवेश, विपिन और कबीर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में सवार तीन लोग सतौन से कफोटा की तरफ आ रहे थे। इसी बीच पुलिस ने गाड़ी के गियर बॉक्स के नीचे छिपा रखी स्मैक को बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोप मेें गाड़ी चालक परवेश निवासी दुगाना को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही विपिन निवासी कफोटा और कबीर सिंह कमरहु को भी अरेस्ट कर लिया। उधर, जिला बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक किलो 18 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है।

बरमाणा पुलिस थाना में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी सदर क्षेत्र के गांव भोजपुर (सुई सुराहड़) का रहने वाला है और क्षेत्र का प्रमुख तस्कर बताया जा रहा है। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि बरमाणा पुलिस थाना के तहत मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...