कल हो सकती है हिमाचल मंत्रीमंडल की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को बुलाई जा सकती है। इसे लेकर सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नोटिस निकाला जा सकता है। मंत्रिमंडल की बैठक में मंदिर, स्कूल व काॅलेज खोलने को लेकर चर्चा हो सकती है।

 

राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग से स्कूलों को लेकर रिपोर्ट मांग ली है। इस पर चर्चा के बाद सरकार तय करेगी कि कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बीच स्कूल-काॅलेज खोल दिए जाएं या ऑनलाइन ही कक्षाएं जारी रखी जाएं।

 

वहीं मंदिरों को खोलने के लिए भी सरकार पर निरंतर दबाव बढ़ता जा रहा है। मंदिरों में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि धार्मिक स्थलों में चढ़ावा नहीं आ रहा है। इसी तरह बाजारों का समय शाम पांच से 7 बजे तक किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...