चम्बा की लेच पंचायत में बादल फटा, लोगों के घरों में घुसा मलबा

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

चम्बा जिले की उपतहसील धरवाला के दायरे में आने वाली लेच पंचायत के सिंधुआ गांव में बादल फटने से कई घरों में पानी व मलबा घुस गया। वीरवार देर शाम साढ़े 6 बजे के करीब भारी बारिश के बाद गांव के साथ लगते नाले में जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण पानी व मलबा सिंधुआ गांव में लोगों के घरों में जा पहुंचा।

पानी के तेज बहाव को देखते हुए अपने घरों को छोड़कर लोगों ने सुरक्षित जगह पर पहुंचकर जान बचाई। बादल फटने से गुरदेव सिंह पुत्र निहाल सिंह के घर को भारी नुक्सान पहुंचा है। राजस्व विभाग ने टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत राशि जारी कर दी है।

नायब तहसीलदार धरवाला के हंस राज रावत ने बताया कि देर शाम को सिंधुआ गांव में बादल फटने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पटवारी को मौके पर भेज दिया गया। प्रभावित परिवारों को 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...