ट्रांसफार्मर की चिंगारी से जंगल में लगी आग

--Advertisement--

Image

उपमंडल फतेहपुर की पंचायत हटली के गांव तुहारड में स्थित बिजली उपकरण ट्रांसफॉर्मर में चिंगारी निकलने से जंगल में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से निकलती हुई चिंगारियां को सड़क में कार्यरत मनरेगा मजदूरों ने देखा। उनके देखते ही देखते ट्रांसफार्मर के नीचे फैले सूखे पत्ते और सूखे घास से आग धीरे धीरे फैलती गई और पूरे जंगल को चपेट में ले लिया। जिस पर उन मजदूरों ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को आग लगने की खबर दी ।जंगल में लगी आग को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया आग धीरे धीरे लोगों के घरों की तरफ बढ़ने लगी। आग की लपटे देखकर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दो-तीन घंटे तक दमकल विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से आग पर काबू पाते रहे। और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से रवि कुमार , करनैल सिंह आदि का काफी नुकसान हुआ। उनकी निजी भूमि में लगे खैर के पेड़ जलकर राख हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...