नूरपुर को जिला बनाना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता-पठानिया

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत 

नूरपुर को जिला बनाना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और नूरपुर को जिला बनाने के बाद ही मैं चुनावों में वोट मांगने आऊंगा।यह कहना है वन, युवा सेवाएं एवम खेलमंत्री राकेश पठानिया का।

पठानिया ने आज गुरचाल पंचायत का दौरा करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने नूरपुर में एडिशनल एएसपी कार्यालय खुलवाया,जिला राजस्व कार्यालय खोलना,ट्रांसपोर्ट का जिला नूरपुर बनना उनकी देन है और नूरपुर को पूर्ण जिला का दर्जा भी वो चुनावों से पहले नूरपुर को दिलाएंगे।

गौरतलब है कि राकेश पठानिया नूरपुर को जिला बनाने की लड़ाई लंबे समय से लड़ते आ रहे है।विधायक रहते और पूर्व विधायक रहते वो जिला बनाने की लड़ाई हर मंच पर लड़ते आ रहे है।लेकिन इस बार परिस्थियां कुछ अलग है।

मौजूदा समय में वो केवल मंत्री ही नही अपितु एक कद्दावर मंत्री बनकर उभरे है और यह उन्होंने चाहे धर्मशाला उपचुनाव हो,पंचायती चुनावों में कांगड़ा और चम्बा जिला के प्रभारी के रूप में जिला परिषद पदों पर चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाने की जिम्मेदारी हो वो इन सबमें कामयाब हुए है।

अभी हाल ही में नगर निगम चुनावों में उन्हें धर्मशाला का प्रभारी भी बनाया गया था और वहां भी उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की।यही नहीं विधानसभा में भी जब जब विपक्ष सत्तापक्ष पर हावी होता है तो उस समय भी राकेश पठानिया संकटमोचन बनकर सरकार की ढाल बनते है।

ऐसे में सम्भव है कि मुख्यमंत्री राकेश पठानिया की इस मांग को स्वीकार करे।विधानसभा चुनावों में अगर वो नूरपुर को जिला बनाने में सफल हो जाते है तो यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी जो चुनावों में उनके जीत के मार्ग को प्रशस्त करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...