विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल का 38व दिन, पर प्रशासन आज भी गहरी नींद में सोया

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देहरा जिला संयोजक हेमंत ठाकुर ने कहा कि आज लगभग 43 दिनों से विद्यार्थी परिषद का केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर आंदोलन चला हुआ है 38 दिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को भूख हड़ताल पर बैठे हुए हो गया लेकिन प्रशासन आज भी गहरी नींद में सोया हुआ है.

छात्रों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर विद्यार्थी परिषद लगातार आंदोलन कर रही है लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है देहरा परिसर में आज भी छात्रों को होस्टल मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है अगर विश्वविद्यालय प्रशासन देहरा परिसर में छात्रों को हॉस्टल व मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण नहीं करता है तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी पूर्णता जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन वह प्रदेश सरकार की होगी.

आज देहरा परिसर में छात्रों को ना तो बैठने की उचित व्यवस्था है नाही लाइब्रेरी की उचित व्यवस्था है विद्यार्थी परिषद प्रशासन से मांग करता है कि देहरा परिसर में छात्रों को हॉस्टल व लाइब्रेरी की सुविधा व बैठने की उचित व्यवस्था ना होती है तो तो विद्यार्थी परिषद देहरा इकाई को मजबूर होकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में गरजी छात्र शक्ति, 2513 विद्यार्थियों ने उठाई आवाज; सरकार से 7 प्रमुख मांगें

हमीरपुर में छात्र गर्जना रैली में 2513 विद्यार्थियों ने...

कांगड़ा के ज्वाली निवासी अनुज कुमार बने सेना में लैफ्टिनैंट, क्षेत्र का बढ़ाया मान

कांगड़ा के ज्वाली निवासी अनुज कुमार भारतीय सेना में...