बड़ी- वतराहन पँचायत के किसानों की बैठक स्थानीय ब्लॉक समिति सदस्य तमन्ना देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब/अनिल शर्मा :-

बड़ी- वतराहन पँचायत के बार्ड न.पांच के किसानों की एक विशेष बैठक रविवार को स्थानीय ब्लॉक समिति सदस्य तमन्ना देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस दौरान सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया।जिसमें पूर्ण सिंह को प्रधान , रघुनाथ सिंह को उपप्रधान, अनिल शर्मा को सचिव, तिलक राज को कोषाध्यक्ष व अंकुश मनकोटिया, राकेश धीमान, रविंद्र सिंह, पवन कुमार को सदस्य तथा नेक सिंह को मुख्य सलाहकार व शाम सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस मौके पर नवनिर्वाचित कमेटी के समक्ष एक प्रस्ताव रखा गया।जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया।

प्रस्ताव में ट्यूबवेल के रखरखाव हेतू पांच न.बार्ड के सभी लोगों से तीन महीने का शुल्क सौ रुपये देने का प्रावधान किया गया। इसके लिए कमेटी के सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की।वहीं खेतों में कृषि संबन्धी पानी की समस्या को लेकर कुहल, सप्लाई टैंक बनवाने बारे चर्चा की गई ।जबकि ट्यूबेल के जर्जर भवन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कमेटी ने निर्णय लिया कि हर तीसरे महीने से पहले वीरवार को नलकूप बार्ड पांच पर एक बैठक विशेष रूप से आयोजित हो। कमेटी ने निर्धारित शुल्क जमा नही करवाने पर ऐसे व्यक्ति को पानी नहीं देने का निर्णय भी लिया।

इस मौके पर पंचायत के अन्य किसान भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...