बिना लाइसैंस क्लीनिक चलाने पर दोषी व्यक्ति को 3 साल का कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने दोषी को 3 साल का कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी राजेश वर्मा ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर को शिकायतें मिल रहीं थी कि बीड़ में बिना लाइसेंस एक व्यक्ति लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर आशीष रैणा ने 12 मार्च 2010 को तिब्बतियन काॅलोनी के पास एक क्लीनिक में दबिश दी। क्लीनिक से 11 प्रकार के एलोपैथी दवाईयां बरामद हुईं। यह दवाईयां अधिकतर सभी सामान्य बीमारियों के लिए थीं। क्लीनिक संचालक से क्लीनिक का लाइसेंस मांगा गया तो संचालक ने कहा कि उसके पास इंडियन बोर्ड ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन का सर्टिफिकेट है।

इसी के आधार पर वह फैक्टरियों से दवाईयां मंगवाता है और यहां लोगों को बेचता है। इसके अलावा व्यक्ति के पास किसी भी तरह का कोई सर्टिफिकेट नहीं था। बिना लाइसेंस व बिल के दवाइयां बेचने पर व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना बैजनाथ में 18-सी ड्रग कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत केस दर्ज किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस जांच के बाद केस विशेष जज एवं जिला सत्र न्यायधीश जे.के. शर्मा की अदालत में पहुंचा। न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए 3 गवाहों व ड्रग इस्पेक्टर आशीष रैणा की रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने दोषी को 3 साल का कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...