खेलते हुए घर में पानी की टंकी में डूबने से साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

बंगाणा क्षेत्र के गांव करमाली में लगभग साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की अपने घर की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे के बाद घर में मातम का माहौल छा गया है। एस.एच.ओ. बंगाणा अशोक कुमार ने स्वयं टीम सहित मौका पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रिवांश पुत्र मुकेश कुमार निवासी करमाली के रूप में हुई है। मृतक की एक बहन भी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिवांश सुबह लगभग 9 बजे अपने घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। लगभग साढ़े 10 बजे उसकी खोज की तो वह घर में बनी पानी की टंकी में डूबा पाया गया। टंकी पर ढक्कन नहीं लगा हुआ था बल्कि उसको टीन के पतरों से ढका हुआ था। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...